महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ आश्चर्यजनक तथ्य क्या हैं?

 

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ आश्चर्यजनक तथ्य क्या हैं?  
महेंद्र सिंह धोनी के बारे में अनसुनी बाते

धोनी दुनिया के टॉप 100 एथलीट में से 31वें स्थान पर रह चुके है इंग्लैंड के फुटबॉलर रूनी, एथलीट उसैन बोल्ट, टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच से कहीं आगे. इस सूची में सचिन का स्थान 78वां था सबसे लोकप्रि‍य और सबसे ज्यादा चर्चित भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं ही ऐसे टीम की हार हो या जीत, धोनी शांत ही रहते हैं तभी तो कहलाते हैं कैप्टन कूल, सिर्फ इतना ही नहीं और भी कई बातें हैं, जो उन्हें एक अलग ही लीग में रखती हैं

  1. एमएस धोनी को महानतम सचिन तेंदुलकर की सिफ़ारिश पर टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गयी थी जिसके बाद धोनी आईसीसी द्वारा आयोजित सभी तीनो ट्राफी जीतने वाले पहले और एकलौते कप्तान बने
  2. एमएस धोनी कपिल देव के बाद मानद रैंक प्राप्त करने वाले देश के दुसरे क्रिकेटर हैं. 1 नवंबर 2011 को धोनी को भारतीय क्षेत्रीय सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि से सम्मानित किया था.
  3. एमएस धोनी अपने करियर के शुरुआती दिनों में लम्बे बाल रखा करते थे एक बार उन्होंने ख़ुलासा किया था कि उनका हेयरस्टाइल जॉन अब्राहम से प्रेरित था
  4. धोनी के दो पालतू डॉग है ज़ाराह और सैम. इन दोनों का धोनी के व्यक्तिगत जीवन में काफी महत्व हैं. ज़ाराह एक लैब्राडोर और सैम एक अलसेटियन है
  5. धोनी ने हेलीकॉप्टर शॉट अपने दोस्त संतोष लाल से सीखा था, जोकि झारखण्ड के पूर्व क्रिकेटर रहे है आज धोनी से इस शॉट को दुनिया का हर खिलाड़ी सीखना चाहते हैं
  6. धोनी का मंदिरों के काफी लगाव हैं उनका फ़ेवरेट मंदिर देओरी मंदिर रांची के राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर स्थित हैं धोनी के पास जब भी समय होता है तो वह इस मंदिर जरूर जाते हैं
  7. धोनी को चिकन का बहुत शौक है, उनका पसंदीदा खाना हॉट चॉकलेट फगज है धोनी को वैसे तरह तरह के खाने का बड़ा शौक है
  8. धोनी WWE काफी पसंद करते है उनके पसंदीदा रेसलर ब्रेट 'द हिटमैन' हार्ट और हल्क होगन हैं धोनी वैसे कभी इस खेल को खेलते तो नहीं लेकिन देखते जरूर हैं
  9. धोनी ने वर्ष 2010 में साक्षी रावत से शादी की थी हालाँकि दोनों की पहली मुलाकात नवम्बर 2007 में कोलकाता में हुई थी इस दौरान भारत को पाकिस्तान के विरुद्ध ईडन गार्डन में मैच खेलना था
  10. धोनी फूटबाल खेलना भी बहुत पसंद करते थे हालाँकि यह बेहद कम लोग जानते होगे कि उन्हें बैडमिंटन खेलना भी अच्छे से आता हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ