अपने चेहरे पर प्राकृतिक चमक (Glow) कैसे लाये?

वैसे कौन नहीं चाहता है की साफ और सुन्दर दिखना ऐसे में अगर आपका चेहरा रंग खोने लगे तो आपको क्या करना चाहिए।

अगर आप अपने चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाना चाहते है तो आपको कुछ घरेलु नुस्खे अपनाने होंगे जो आपके रसोई घर में आसानी से मिल जायेगा। तो आइये जानते है वो क्या है -

बादाम का तेल

अगर आपका चेहरा बेजान और ड्राई हो गयी है तो आप बादाम तेल को एक बून्द लेकर चेहरे पर मसास करे। आपको हप्ते में सिर्फ 2 दिन करना है। इसे ब्लड फ्लो भी बढ़ता है।

बेसन निम्बू और हल्दी

हफ्ते में एक बार चेहरे पर बेसन नींबू और हल्दी का फेसमास्क लगाएं। इसे बनाना काफी आसान है। आपको दो चम्मच बेसन में केवल कुछ बूंदे नींबू की मिलाना और चुटकी भर हल्दी लेना और इसका पेस्ट बना लेना है। और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाना हैं। इससे चेहरा तुरंत चमकने लगता है।

पानी

भरपूर मात्रा में पानी पीने से भी चेहरा ग्लो करता है। इसलिए खूबसूरत त्वचा पाने के लिए आप रोज 8-12 ग्लास पानी पिएं। इसे त्वचा चमकने लगता है।

खीरा

खीरा खाने से बहुत ही प्रभाव पड़ता है त्वचा पर इसलिए आप रोज 1 खीरा खाये। उसके साथ आप खीरे को स्लाइस में काट कर अपने चेहरे पर लगा सकते है। इसमें बहुत सारे विटामिन होते है जो बहुत ही फायदेमंद होते है।

नारियल पानी

नारियल पानी भरपूर मात्रा में कैल्सियम पाया जाता है जिसे चेहरे में बहुत ही ज्यादा चमक आता है। और ये त्वचा को टोन भी करता है जिसे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। आप इसे रोज पी सकते है।