डिलीट हुई फोटो कैसे वापस लाए?

 

डिलीट हुई फोटो कैसे वापस लाए?

मैं आज आपको ऐसा तरीका बताने वाले हूं जिसका इस्तेमाल करके आप सिर्फ 1 मिनट में अपने डिलीट हुए फोटो वीडियो और म्यूजिक वापस ला पाएंगे ।

हम गलती से अपने कई ऐसे फोटो डिलीट कर डालते हैं जो हमारे लिए बहुत जरूरी होते हैं । इनमें कई अपने परिवार के फोटोस होते हैं या फिर वह फोटो जिनमें कुछ आवश्यक जानकारी होती है। मैं आपको पहले बिना किसी एप्लीकेशन के और फिर प्ले स्टोर से एप्लीकेशन डाउनलोड कर फोटो रिकवर करना बताऊंगा

1 .पहला तरीका :- इस तरीके में हम किसी ऐप का इस्तेमाल नहीं करने वाले हैं सिर्फ मोबाइल फोन के इस्तेमाल से ही आप अपने डिलीट हुए फोटो वापस ला पाएंगे ।

सबसे पहले अपनी गैलरी में जाना है । और दाएं या बाएं कोने में दिख रहे थ्री डॉट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर setting ऑप्शन चुन लेना है ।

वहां नीचे की ओर जाकर trash bin ऑप्शन खोजना है या आप मोबाइल की सेटिंग जाकर ऊपर फोटो की तरह ट्रैश बिन ऑप्शन खोज सकते हैं ।

उसके बाद इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। आपको वह सब फोटो दिखने लगेंगे जो आपने पिछले 30 दिनों में डिलीट किए हैं। आप इन फोटो पर क्लिक करने के बाद recover ऑप्शन पर क्लिक कीजिए वह फोटो आपकी गैलरी में आ जाएगा।

2 दूसरा तरीका:-

इसके लिए आपको प्ले स्टोर से dumpster या disc digger ऐप डाउनलोड करना होगा ।

एप्लिकेशन ओपन करने के बाद आपको limited feature यूज करना है प्रो वर्जन के लिए पैसे खर्च नहीं करना है । अब आपको deep scan पर क्लिक करना है । आपके सामने सभी delete हो चुके फोटो , वीडियो और music आ जाएगी ।

अब जिसे आप वापस लाना चाहते है उसे चुन कर restore ऑप्शन पर क्लिक कर दे । आपकी वह फोटो वीडियो या music फिर से आपके फोन में आ जाएगी ।

दोस्तो ये जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो पोस्ट को जरुर लाइक कर दे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ